{"_id":"68caf4a413168149580f4e76","slug":"seva-pakhwada-started-public-representatives-gave-the-message-of-cleanliness-by-sweeping-brooms-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138550-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Wed, 17 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल सरैया में झाड़ू लगाती हुई प्रभारी मंत्री तथा अन्य । संवाद
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन भगवान विश्वकर्मा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।
शासन की मंशा के 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिला चिकित्सालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा पदाधिकारी प्रदीप सिंह सिसौदिया, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी आदि ने रक्तदान किया गया तथा रक्तदान के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हमें सेवा भाव से समर्पित होकर विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे अनाथालय, वृद्धाश्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार खलीलाबाद अजय सिंह, सुरेश कुमार सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय सरैया में झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रभारी मंत्री ने सफाई कर्मियों की टोली बनाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में दीपक मल्ल,