फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   servey

सीरो सर्वे से रोग प्रतिरोधक क्षमता का होगा आकलन

Sun, 06 Jun 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
servey
सीरो सर्वे से रोग प्रतिरोधक क्षमता का होगा आकलन
विज्ञापन

नौ से 11 जून तक चलेगा सर्वे, 72 गांव हुए चिह्नित
41 गांवों से सिर्फ कोरोना पॉजिटिव लोगों का लिया जाएगा रक्त का नमूना
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए अब रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में नौ जून से 11 जून तक सीरो सर्वे किया जाएगा। सर्वे में जिले के चिह्नित 72 गांवों से 24-24 लोगों के रक्त का नमूना लिया जाएगा। इसमें से 41 गांवों से सिर्फ कोरोना संक्रमितों का नमूना लिया जाना है। वहीं 31 गांवों से ऐसे लोगों का नमूना लिया जाएगा जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ। नमूने को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के क्रम में शासन ने यह तय किया है कि लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाए। जिससे यह पता चल सके कि लोग कितने सुरक्षित हैं। इसके लिए नौ जून से 11 जून तक सीरो सर्वे किया जाएगा। सीरो सर्वे के लिए जिले में 71 गांवों को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक गांव में 24-24 लोगों के रक्त नमूना लिया जाएगा। इसके लिए गांव को चार भागों में बांटा जाएगा। प्रत्येक हिस्से से छह-छह लोगों का नमूना लिया जाएगा। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें से 31 गांवों से संक्रमित न होने वाले और 41 गांवों से संक्रमित होने वालों का नमूना लिया जाना है। केजीएमयू की लैब की रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण को रोकने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे के लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं हैं। इसमें अधीक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टीम में एक लैब टेेक्निशियन, एक एएनएम और आशा शामिल होगी।
विज्ञापन

महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि सीरो सर्वे कोरोना की लड़ाई में आगे की रणनीति तय करने में सहायक साबित होगा। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर यह पता चलेगा कि लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कितने प्रतिशत विकसित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(संवाद)
सीरो सर्वे के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। चिह्नित गांवों के लिए टीमें बना दी र्गइं हैं। नौ जून से 11 जून तक सर्वे का काम होगा और रक्त के नमूने लिए जाएंगे। नमूनों को केजीएमयू लखनऊ की लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद जैसा निर्देश होगा, उसके आधार पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed