{"_id":"5a64d41a4f1c1bca798b5039","slug":"second-sunny-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी खिली धूप तो शहर में बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी खिली धूप तो शहर में बढ़ी चहल-पहल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
cold wave
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। रविवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद धूप खिली। इससे जहां लोगों को ठंड से राहत मिली वहीं शहर में चहल-पहल भी बढ़ गई। अन्य दिनों की अपेक्षा शहर में काफी भीड़भाड़ रही। हालांकि सुबह कोहरे का व्यापक असर रहा। जिसके कारण लोग देर से घरों से निकले। शाम के समय एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिला।
शनिवार को दोपहर बाद तेज धूप खिली थी तो लोगों को ठंड से राहत की सांस ली। रविवार की सुबह कोहरे व ठंड का असर रहा, लेकिन करीब एक बजे फिर तेज धूप खिली तो कई दिनों से ठंड से परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोगों ने घर की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद लिया तो तमाम लोग घरों से निकले और जरूरी सामानों की खरीदारी की।
इससे बाजार में रौनक देखी गई। हालांकि शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। इधर नगर पालिका परिषद ने भी ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था बनाए रखी। जहां पर लोगों की भीड़ दिखी। खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए।