{"_id":"6213d02403eeb53211728dd6","slug":"second-seminar-to-worker-khalilabad-news-gkp4277114156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से, 6840 कर्मी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से, 6840 कर्मी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से, 6840 कर्मी होंगे शामिल
-हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में होगा प्रशिक्षण
-26 फरवरी तक चलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण मंगलवार से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शुरू होगा। चार दिन तक अलग-अगल बैंच में चलने वाले प्रशिक्षण में कुल 6840 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे।
सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि छठें चरण में तीन मार्च को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा में मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से संपंन कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 22 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन प्रथम पाली में पार्टी संख्या एक से लेकर 171 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा। जबकि दूसरी पाली में पार्टी संख्या 172 से 342 तक का प्रशिक्षण होगा। इस प्रकार पहले दिन प्रथम पाली में 684 और दूसरी पाली में 684 कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। इसी प्रकार 23 फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 343 से 513 तक व द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 514 से 684 तक, 24 फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 685 से 855 तक व द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 856 से 1026 तक, 25 फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1027 से 1197 तक व द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1198 से 1368 तक व 26 फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1369 से 1539 तक व द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1540 से 1710 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। इस प्रकार कुल 6840 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।