फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   second phase election today

द्वितीय चरण का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मंगलवार को बघौली व सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र में मतदान होगा। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थानों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई, जो शाम तक पोलिंग पोलिंग केंद्रों पर पहुुंच गई थी। इस चरण में 1346 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 313166 मतदाता करेंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 170 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1176 प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दूसरे चरण में बघौली व सेमरियावां विकास खंड सेे जुड़े जिला पंचायत सदस्य के नौ सीटों व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 225 वार्डों के लिए मतदान होना है। जिसमेें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या दस में 13, वार्ड संख्या 11 में 22, वार्ड संख्या 12 में 21, वार्ड संख्या 13 में 14, वार्ड संख्या 14 में 17, वार्ड संख्या 15 में 17, वार्ड संख्या 16 में 26, वार्ड संख्या 17 में 21 तथा वार्ड संख्या 18 में 19 प्रत्याशी मैंदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बघौली विकास खंड में 570 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में है। जबकि सेमरियावां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 606 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 313166 मतदाता करेंगे। इसमें बघौली क्षेत्र में 144797 तथा सेमरियावां क्षेत्र में 168369 मतदाता शामिल हैं। सोमवार को बघौली क्षेत्र के लिए पाोलिंग पार्टियां बेनी माधव इंटर कालेज बखिरा तथा सेमरियावां क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहा बेग से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। शाम तक मतदान केंद्रों पर सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। दूसरी तरफ प्रत्याशी व समर्थक डोर टू डोर पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी-जान से जुटे रहे। मतदान के लिए 207 मतदान केंद्रों पर 519 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी दिनभर भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के मद्देनजर बघौली व सेमरियावां विकास क्षेत्र में 13 अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed