{"_id":"62868199f46eb94fad5312d8","slug":"sdm-inspection-in-govt-school-khalilabad-news-gkp4374396170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय प्रजापति पुर का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
- प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम डॉक्टर रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को हैंसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में गदंगी मिली और बच्चों की उपस्थिति 15 मिली। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय प्रजापतिपुर पहुंचे। जहां बच्चों की संख्या 15 थी, जबकि नामांकन 100 के करीब है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर के साथ कमरों में गंदगी थी। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को सफाई कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बेदौली कला पहुंचे जहां विद्यालय परिसर में उपला रखा मिला। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान को तत्काल उपला हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित से स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम के साथ मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, चपरा पूर्वी सेकेंड का भी निरीक्षण किया गया। दौलतपुर में बच्चों की संख्या न के बराबर रही। शिक्षामित्र विद्यालय पर विलंब से आई थीं। दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बभनौली में प्रबंध समिति की बैठक की गई। जिसमें बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अन्य मसलों पर विचार विमर्श किया गया।