{"_id":"63a9e4017588470a911b9a10","slug":"sdm-caught-four-big-defaulters-khalilabad-news-gkp4622481161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई का चला चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई का चला चाबुक
विज्ञापन
एसडीएम ने चार बड़े बकाएदारों को पकड़वाया
- खलीलाबाद तहसील में दस बड़े बकाएदार चिह्नित
बकाया रकम जमा नहीं किए तो चल एवं अचल संपत्ति की होगी नीलामी
कार्रवाई से अन्य बकाएदारों में मचा हडकंप
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मूड बना लिया है। खलीलाबाद तहसील के दस बड़े बकाएदार चिह्नित हैं। एसडीएम ने इसमें से चार बड़े बकाएदारों को पकड़वा कर तहसील के हवालात में बंद करा दिया। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब बकाएदारों ने बकाया धनराशि जमा नहीं किया तो उनकी चल एवं अचल संपत्ति नीलाम करा दी जाएगी। इससे बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीएम प्रेमरंजन सिंह के निर्देश के क्रम में बड़े बाकीदारों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और ग्रामीण क्षेत्र में नायब तहसीलदार सेमरियावां हरे राम यादव को जिम्मेदारी दी गई है। कोर्ट क्लेम मद के बकायेदार शिव प्रसाद पुत्र राम धन निवासी बरहटा, विद्युत देय के बकायेदार गणेश पुत्र सिद्धुराम यादव निवासी दुर्गा मंदिर खलीलाबाद पर 1,93,953 रुपये बकाया है। बैंक देय के बडे़ बाकीदार पंकज सिंह पुत्र जयसिंह निवासी सरौली पर 10,39,525 रुपये बकाया है। इसी तरह बैंक देय के एक अन्य बाकीदार मोहम्मद रिजवान पुत्र सलामुल्लाह निवासी बरदहिया बाजार खलीलाबाद पर 12,000,00 रुपये बकाया है। रकम न जमा किए जाने के कारण चारों बकायेदारों को हवालात में बंद किया गया।
एसडीएम ने बताया कि बैंक देय के एक अन्य बाकीदार हरिनरायन पुत्र सीताराम निवासी भरपुरवा तहसील खलीलाबाद पर 2,25,949 रुपये का बकाया है। बकाया न जमा किए जाने की वजह से इनकी अचल संपंत्ति कुर्की 24 दिसंबर को जारी कर दी गई है। इन बाकीदार द्वारा यदि बकाया शीध्र नही जमा किया गया तो इनकी अचल संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि आगामी दिनों में इसी तरह अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों को हवालात में बंद किया जाएगा। एसडीएम के इस कड़े रवैये से तहसील के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया।