{"_id":"866fc6e145c89a953fac288f52d9c71d","slug":"scst-case-against-four-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी अव्वल गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपति समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
तेनुहारी अव्वल गांव निवासी बेलासी देवी पत्नी अर्जुन का आरोप था कि उसकी बेटी मुन्नी पीपल के पेड़ के नीचे अपनी बकरी चरा रही थी। उसी दौरान जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही पप्पू ,शिवम, आदर्श और अलोपी उसकी बकरी को जबरियां अपने दरवाजे पर छीन कर हाक कर ले गए और बांध लिए।
बेटी जब बकरी लेने गई तो लोग उसे मारे पीटे। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के परिवारीजन से की । उनका आरोप था कि बाद में मारपीट करने वाले उनके दरवाजे पर चढ़ आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज दिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर लोग उसे मारेपीटे। बचाव करने पर पतोहू रुंधावती और बेटी अंकिमा को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पति बचाने आए तो उन्हें भी लोगों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल बब्बन यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पप्पू, शिवम, आदर्श और अलोपी के खिलाफ मारने, पीटने, जानमाल की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।