फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   science exbition conduct in hr inter college

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 23 Feb 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
science exbition conduct in hr inter college
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

- 19 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम दिव्या मित्तल ने किया। प्रदर्शनी में 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि देश की प्रगति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के द्वारा ही संभव है। शिक्षक विद्यार्थियों के वैज्ञानिक प्रतिभा को पृष्ठ भूमि प्रदान करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर देश के विकास में अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने सार्थक प्रयासों से छात्र-छात्राओं के अंदर वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न कर इस योजना में अपना सहयोग दे। प्रदर्शनी में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देने एवं उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से लागू की गई है। डीएम, डीआईओएस और अन्य अधिकारियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। प्रर्दशनी के निर्णायक मंडल में शामिल एचआरपीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. राजकुमारी ओझा और अविनाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का चयन किया। विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा 25 फरवरी को की जाएगी। इस दौरान प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य निशा यादव, माला तिवारी, नंदा चौधरी, अनामिका, सचिन यादव, सोनिया, ऋचा श्रीवास्तव, ममता पांडेय, रागिनी मौर्य, संतमोहन त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, योगेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार पांडेय, मोहम्मद गुलाम खान, अजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed