फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   school re open

Sant Kabir Nagar News: राेते ज्यादा-हंसते कम...बच्चों को स्कूल खुलने का गम

Mon, 03 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
school re open
सत्र के पहले दिन जूनियर हाई स्कूल में पहुंचे बच्चे तो प्रधानाचार्य ने तिलक लगा कर स्वागत किया।स
- खुल गए स्कूल, छोटे बच्चे स्कूल जाने से कतराए, कहीं तिलक लगाकर तो कहीं टाॅफी देकर किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डेढ़ माह की छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के सभी स्कूल खुल गए। छोटे बच्चे जहां रोते बिलखते स्कूल गए। वहीं बड़े बच्चे खुशी-खुशी पढ़ने स्कूल गए। छोटे बच्चों को अभिभावक समझाते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया, इसके साथ ही उन्हें टाॅफी और बिस्कुट भी दिया गया।
जिले मेें 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इसके साथ ही 280 के करीब प्राइवेट विद्यालय हैं। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ था। उसके बाद 20 मई को ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यालय बंद हो गए। इसके बाद विद्यालय अब तीन जुलाई को खुले हैं। करीब डेढ़ माह बाद विद्यालय खुले तो स्कूलों में रौनक बढ़ गई। छोटे बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे थे तो अभिभावकों ने किसी तरह से उन्हें स्कूल पहुंचाया।
विज्ञापन

बड़े बच्चे तो हंसी खुशी स्कूल गए। किसी बच्चे को पिता तो किसी को उसकी मां और बहन ने स्कूल पहुंचाया। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, मॉडल प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय बूधाबांध, कंपोजिट विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय मड़या, प्राथमिक विद्यालय उस्का कला, प्राथमिक विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा, कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय बड़गो में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ विद्यालयों में बच्चों को बिस्किट भी दिया गया। दो बजे स्कूलों की छुट्टी हुई तो विद्यालयों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई।
000000000000000
सड़कों पर रही चहल-पहल
सोमवार से सभी स्कूल खुल गए। नए सत्र के पहले दिन सड़कों पर निजी स्कूलों के छात्रों की भीड़ देखी गई। सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल, नवल्स एकेडमी, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज आदि में छात्रों की भीड़ लगी रही।

बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सौ प्रतिशत नामांकन को लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed