{"_id":"620a84f27a08f66d8a27e034","slug":"school-are-open-on-monday-khalilabad-news-gkp426924116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
माड्ल स्कूल खलीलाबाद प्रथम में बच्चो को टीका लगाकर स्वागत करती प्रधानाचार्य।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
- बीएसए के निरीक्षण में गायब मिले एक शिक्षक, वेतन रोका
= बच्चों में गुब्बारे और बिस्किट वितरित किए गए
- सैनिटाइजर लगाने व मास्क पहनने के लिए किया गया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खुल गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे नौनिहालों का शिक्षकों ने तिलक लगाकार स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें गुब्बारा और बिस्किट दिए गए। बच्चों के आने से पूर्व विद्यालयों को गुब्बारों से सजाया गया था। बीएसए के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित पाया गया। उसका वेतन रोक दिया गया है।
डेढ़ माह बाद कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय सोमवार से संचालित होना शुरू हो गया। सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मैलानी, प्राथमिक विद्यालय डिघा, प्राथमिक विद्यालय पटखौली, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदावल आदि में बच्चे पहुंचे तो रौनक बढ़ गई। पहले दिन विद्यालयों पर बच्चों की संख्या कम रही। इसके साथ ही रंगोली भी बनाई गई थी। बच्चों को हाथ सैनिटाइज करने और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। जो बच्चे मास्क पहनकर नहीं आए थे उन्हें विद्यालय के शिक्षकों ने मास्क दिया।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय धरूई, कंपोजिट विद्यालय करही, प्राथमिक विद्यालय पिड़वा, प्राथमिक विद्यालय देवरिया विजई, प्राथमिक विद्यालय रूधौली गंगौली का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय दानोकुइया में सहायक अध्यापक अंशिका वर्मा अनुपस्थित पाई गईं। उनका वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शत प्रतिशत अनुपस्थित सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
पहले दिन कम रही विद्यार्थियों का संख्या
धनघटा। कोरोना की वजह से 25 दिसंबर 2021 से बंद चल रहे स्कूल सोमवार को खुल गए। पहले दिन कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। प्राथमिक विद्यालय रामपुर, सोनहन, तेजपुर, भोतहा, मौर आदि विद्यालयों पर बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई। जूनियर हाई स्कूल हैसर बाजार के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि नामांकित 172 बच्चों में से 90 बच्चे उपस्थित हुए। तो प्राथमिक विद्यालय सोनाडी में नामांकित 160 छात्रों में से 32 छात्र विद्यालय पर पढ़ने आए। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रथम दिन होने के कारण कुछ विद्यालयों पर बच्चों की उपस्थिति कम जरूर रही। शिक्षक सभी विद्यालयों पर पहुंचे थे। जिस विद्यालय पर शिक्षक नहीं पहुंचे थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।