फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sc-st commission presedent sayt, PM demolish election promotion level

पीएम ने चुनाव प्रचार स्तर को गिराया:पीएल पुनिया

Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अनुसूचित जाति व जन जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी एल पुनिया का शुक्रवार को गोरखपुर जाते समय डीघा बाइपास पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रचार का स्तर गिरा दिया है। बिहार चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों की लड़ाई है। वहा से भाजपा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दादरी की घटना को लेकर दुष्प्रचार किया। धर्म के आधार पर एससीएसटी को आरक्षण देने की वकालत कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने बिहार विधान सभा चुनाव में कहा कि भाजपा के हारने में पाकिस्तान मिठाई बाटेगा, लेकिन उन्हे यह पता नहीं  भाजपा के हारने पर शत्रुघन सिन्हा और सुरेश पचौरी पटाखे फोड़ेंगे।
मोदी ने चुनाव के स्तर को गिराने के लिए हर हथकंडे अपनाए है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया है।
ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं हुआ है। आठ मंत्रियों को हटाया है, लेकिन जो बचे है वे बेदाग नहीं वे भी दागी है। जनता इसे पूरी तरह से जानती है। इस कार्रवाई से जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2017 के चुनाव मेें कांग्रेस पार्टी फिर से अपने पुराने रूख में आएगी।
व्यवस्था परिवर्तन सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। सपा बसपा जितने भी दल है वे सब भ्रष्टाचार की जननी है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहीदी दिवस है।

जिसके हर जिले में शांति मार्च निकाला जा रहा है। उन्हे कार्यक्रम की सफलता के लिए गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कुमार शुक्ल, अभिषेक पांडेय,  कृष्णमुरारी उपाध्याय, राम मूरत आर्य, जिया अंसारी, आयोग के जिला कोआर्डिनेटर अमित कन्नौजिया, चंद्रमणि तिवारी, भुनेश्वर भारती समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed