{"_id":"62a4cfbba62ff86a5a784978","slug":"sasur-drowned-to-rescue-damad-khalilabad-news-gkp4399957139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूब रहे दामाद को बचाने में ससुर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूब रहे दामाद को बचाने में ससुर लापता
विज्ञापन

मदरहा घाट पर सरयू नदी में स्नान के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब रहे दामाद को बचाने के प्रयास में ससुर नदी में लापता हो गए जबकि दामाद बच गए। नदी में लापता ससुर की तलाश करने में गोताखोर जुटे हुए थे।
धनघटा क्षेत्र के कटहा उर्फ भिटहा गांव निवासी दीपक की मौत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग सरयू नदी के मदरहा घाट पर गए हुए थे। 52 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ चंदौली माफी गांव निवासी 26 वर्षीय अपने दामाद करम हुसैन के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। नदी में स्नान करने के दौरान करम हुसैन डूबने लगे तो उनके ससुर मोहम्मद यूसुफ उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ अपने दामाद करम हुसैन को बचाने में कामयाब हो गए लेकिन खुद नदी में डूबकर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश देर शाम तक नदी में करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ केडी सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों से नदी में डूबे मोहम्मद यूसुफ की तलाश कराई जा रही है।