फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu in spate...water level close to red mark

Sant Kabir Nagar News: सरयू में उफान...जलस्तर लाल निशान के करीब

Tue, 02 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Saryu in spate...water level close to red mark
सरयू के पानी में डूबने के बाद पीली हुई धान की फसल । संवाद
रोशया बाजार/महुली। धनघटा क्षेत्र में स्थित सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव की सड़कें डूब गई हैं। लोग गांव में नाव के सहारे ही आ जा रहे हैं। लोग अपने खाने की व्यवस्था तो किसी तरह से कर ले रहे हैं, लेकिन पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नदी खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ नियंत्रण खंडे ड्रेनेज खंड-2 की रिपोर्ट के अनुसार, सरयू का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी के खतरे का निशान 79.400 मीटर पर है। वर्तमान में नदी 79.200 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन

नदी खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है। अगर नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर और बढ़ जाता है तो नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। नदी का पानी बंधों से टकरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर नदी का पानी एक फिट बढ़ जाएगा तो कई स्थानों पर नदी के बंधे ओवरफ्लो करने लगेंगे। गायघाट के रामसरन बताते हैं कि नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं ढोलबजवा के हरीराम बताते हैं कि नदी काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं लोगों की फसलों के साथ ही पशुओं का चारा भी डूब चुका है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर, मकदूमपुर बंधे पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed