{"_id":"68caf416ef8cccb2970f486e","slug":"santosh-choudhary-was-elected-bar-president-and-ramavatar-general-secretary-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-138552-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतोष चौधरी बार अध्यक्ष तो रामअवतार महामंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतोष चौधरी बार अध्यक्ष तो रामअवतार महामंत्री चुने गए
Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जनपद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण । संवाद
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में संपन्न हुआ। कुल 399 मतदाताओं में से 342 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत शाम को हुई मतगणना में संतोष कुमार चौधरी अध्यक्ष, राम अवतार यादव महामंत्री , प्रमोद कुमार पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विजेता पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर बधाई दी गई।
दीवानी न्यायालय परिसर एडीआर भवन में सुबह आठ बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मतदान हुआ मतदान के उपरांत मत पेटिका को सील किया गया मतगणना 3 बजे के बाद शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश त्रिपाठी को 108 मत, राकेश सिंह को 81 मत और संतोष कुमार चौधरी को 150 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी संतोष कुमार चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश त्रिपाठी को 42 मतों से पराजित कर विजेता बने। तीन मत अवैध मिला।
इसके अलावा महामंत्री पद पर कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें राम शरण राव को 6 मत मिले, सुधीर कुमार श्रीवास्तव को 87 मत मिले, त्रयंबक त्रिपाठी को 105 मत मिले, राम अवतार यादव को 142 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राम अवतार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्रयंबक त्रिपाठी को 37 मतों से पराेजित किया। दो मत अवैध मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद कुमार पांडे को 190 मत प्राप्त हुए जब कि कमरूद्दीन खान को 149 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
इस प्रकार प्रमोद कुमार पांडे ने सीधी लड़ाई में कमरूद्दीन खान को 41 मतों से पराजित किया। तीन मत अवैध पड़े।