{"_id":"627d3295c527b04e8d50d856","slug":"santkabirnagar-health-related-news-khalilabad-news-gkp4366143126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया से बचने के लिए एक बार जरूर खाएं दवा : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया से बचने के लिए एक बार जरूर खाएं दवा : सीएमओ
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में सीएमएस को फाइलेरिया की दवा खिलाकर शुभारंभर करते सीएमओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइलेरिया से बचने के लिए एक बार जरूर खाएं दवा : सीएमओ
- जिले में 27 मई तक चलेगा घर-घर फाइलेरिया की दवा खिलाने का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद से बृहस्पतिवार को फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने खुद फाइलेरिया की दवा खाई और साथ में मौजूद अधिकारियों को भी दवा खिलाते हुए कहा कि फाइलेरिया या हाथी पांव कुरूपता और अपंगता की बीमारी है। इससे बचाव का सबसे सरल और आसान उपाय है कि साल में एक बार चलने वाले एमडीए राउंड के दौरान पांच साल तक लगातार फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस दवा का सेवन न करने वालों को अगर एक बार हाथी पांव हो जाता है तो बीमारी पर सिर्फ आंशिक नियंत्रण संभव है, इसका संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता। इसलिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम जब किसी के घर जाए तो उसके सामने दवा का सेवन अवश्य करें। यह अभियान 27 मई तक चलेगा। जिले के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में भी अभियान का शुभारंभ एकसाथ किया गया। सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, अपर सीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. वीपी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को दवा खिलाई। फाइलेरिया अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राजविभाग, नगरीय निकाय विभाग समेत कुल 14 सरकारी विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाथ, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफार) जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग प्रदान कर रही हैं। इस दौरान अपर सीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. वीपी पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, डॉ. वीके सोनी, डॉ. सुखदेव, मलेरिया इंस्पेक्टर शशिबाला राय, सीमा सिंह, प्रेमप्रकाश कुमार, दीपक यादव, संजय यादव, अतिन श्रीवास्तव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, एएनएम इथिलेश यादव, नेहा चौधरी, स्टॉफ नर्स कल्पना वर्मा, नीलम, जूही पांडेय, पाथ संस्था के डॉ. करन, पीसीआई के जिला समन्वयक मो. आसिफ आदि मौजूद रहे।