फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar electricity fault news

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 09 Feb 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar electricity fault news
बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को हो रही दिक्कत
- किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के दावे के विपरीत जिले में अघोषित विद्युत कटौती शुरू हो गई है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की तैयारी में कटौती से बाधा खड़ी हो रही है। वहीं किसान भी गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं।

शहर से लेकर गांव तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि सुबह पांच बजे ही बिजली गुल हो जा रही है। फिर दस बजे के बाद ही बिजली आती है। जिसकी वजह से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। छात्र राहुल कुमार, दिनेश कुमार ने कहा कि सुबह के समय बिजली गुल होने से ठीक से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही दिन में भी लोकल फाल्ट के चलते घंटों बिजली की आवाजाही बनी रहती है। किसान रामकरन, पन्ने लाल ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई की जरूरत है, लेकिन बिजली की अघोषित कटौती के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि लोकल स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है। जहां तक लोकल फाल्ट की बात है तो कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि लोकल फाल्ट की सूचना मिलते ही उसे तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed