फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar election latest news

सपा को छोड़कर सभी ने चुनाव मैदान में उतारा प्रत्याशी

Sun, 06 Feb 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar election latest news
सपा को छोड़कर सभी ने चुनाव मैदान में उतारा प्रत्याशी
विज्ञापन

- सपा से टिकट मांगने वाले और कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। चार फरवरी से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 फरवरी को नामांकन की आखिरी तिथि तय है। प्रमुख दलों में भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को चुुनाव मैदान में उतार दिया है। जबकि सपा ने अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किया है। जिससे टिकट मांगने वालों और कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
भाजपा से खलीलाबाद से अंकुरराज तिवारी और मेंहदावल से भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन से अनिल कुमार त्रिपाठी प्रत्याशी बनाए गए हैं। सुरक्षित सीट धनघटा से गणेश चौहान प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने खलीलाबाद से डॉ. अमरेंद्र भूषण पांडेय, मेंहदावल से रफीका खातून और धनघटा से शांती देवी को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने खलीलाबाद से आफताफ आलम, मेंहदावल से पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां और धनघटा से संतोष बेलदार को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

राजनीतिक परिदृष्य पर नजर डालें तो भाजपा ने खलीलाबाद से ब्राह्मण चेहरा उतारा है, तो वहीं निषाद पार्टी ने भी मेंहदावल में ब्राह्मण प्रत्याशी को ही तरजीह दिया है। जबकि बसपा ने खलीलाबाद और मेंहदावल में मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने खलीलाबाद में ब्राह्मण और मेंहदावल में मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि टिकट वितरण का फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। उम्मीद है कि दो दिनों के भीतर ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी दल
खलीलाबाद- अंकुरराज तिवारी भाजपा
मेंहदावल- अनिल कुमार त्रिपाठी भाजपा-निषाद गठबंधन
धनघटा सुरक्षित सीट- गणेश चौहान भाजपा
खलीलाबाद- आफताब आलम बसपा
मेंहदावल- मोहम्मद ताबिश खान बसपा
धनघटा सुरक्षित- संतोष बेलदार बसपा
खलीलाबाद- अमरेंद्र भूषण पांडेय कांग्रेस
मेंहदावल- रफीका खातून कांग्रेस
धनघटा सुरक्षित- शांति देवी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed