{"_id":"5e5fdbda8ebc3ec54c6d64b7","slug":"santkabirnagar-dpro-latest-news-khalilabad-news-gkp3435852130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी
विज्ञापन
डीपीआरओ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी
-- कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मढ़ा आरोप
- कर्मचारियों ने डीएम को मांग पत्र देकर लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीपीआरओ के खिलाफ बुधवार को विभागीय कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि डीपीआरओ अपने मातहतों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे समस्त कार्यालय स्टाफ अपमानित महसूस कर रहा है। कर्मचारियों ने बुधवार को इस संबंध में डीएम को मांग पत्र दिया।
लेखाकार आकाश सिन्हा, डीसी कृष्णचंद्र मिश्र, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम, प्रवीण पांडेय, संतोष, प्रदीप त्रिपाठी, उदयराज यादव, ऋषिकेश, विमल कुमार, आनंद कुमार, पन्नेलाल, संतराम चौधरी, कुसुम, अमित आदि कर्मचारियों का आरोप है कि डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र सुबह कर्मचारियों के साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। किसी भी कर्मचारी से उसके पटल से संबंधित बात न करके दूूसरे पटल की बात करते है। डीपीआरओ के कार्य व्यवहार से कर्मचारी आहत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में डीएम को मांग पत्र दिया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए अनुरोध भी किया गया है, ताकि समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ठीक प्रकार से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व ही एक सफाई कर्मी को निलंबित किया। सफाई कर्मी की जगह उसके परिवार का सदस्य काम करते पाया गया। कमचारियों के जरिए दुर्व्यवहार का लगाया गया आरोप गलत है। जिस भी कर्मचारी का जो दायित्व है, उससे संबंधित काम तो करना पड़ेगा। बगैर काम के वेतन लेने वालों को परेशानी हो रही है। बिना छुट्टी के विकास भवन से लेकर अन्य दफ्तरों की दौड़ लगाने वाले कर्मचारी सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।