फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santakbirnagar News Made a sense of security

Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास

Sat, 04 Mar 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Santakbirnagar News

Made a sense of security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। होली और शबेबरात के मद्देनजर डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शनिवार को धनघटा क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान धनघटा थाने पर पीस कमेटी की बैठक में लोगों से शांतिपूवर्क पर्व मनाने की अपील की।

धनघटा थाना क्षेत्र के धनघटा बाजार के प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों, राहगीरों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। डीएम ने पैदल मार्च के दौरान जनता से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को मिलजुल कर सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाहाें पर ध्यान न देने की अपील की। डीएम ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। इसके बाद दोनों अधिकारी धनघटा थाने पर पीस कमेटी की बैठक शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, एसओ जयवर्धन सिंह, एसओ महुली संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed