फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabirnagar DM sent the proposal for construction of flyover in Dhanghata to the Central Government.

फ्लाईओवर निर्माण: संतकबीर नगर DM की इस पहल से जनता को मिलेगी बड़ी राहत, दूर हो जाएगा जाम का झाम

Tue, 08 Oct 2024 07:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पहल की है। लंबे समय से जाम की समस्या से शहरवासी जूझ रहे थे। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने धनघटा चौराहे पर आवागमन सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। इसके बन जाने से आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Sant Kabirnagar DM sent the proposal for construction of flyover in Dhanghata to the Central Government.
धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भेजा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी मुहिम के तहत अब धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर बनेगा। इससे एक तरफ धनघटा चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं रामजानकी मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

विज्ञापन


फ्लाईओवर को लेकर डीएम ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही टीम इसका सर्वे करेगी। सड़क परिवहन मंत्रालय की स्वीकृति के बाद राम जानकी मार्ग का चाैड़ीकरण कार्य चल रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इधर धनघटा चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पहल की है। डीएम ने धनघटा चौराहे पर आवागमन सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत धनघटा चौराहे पर करीब सात सौ मीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण को अंतिम रूप दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से राम जानकी मार्ग से सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

धनघटा चौराहे पर आए दिन लगता है जाम
धनघटा चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके कारण इस मार्ग पर सफर करने वालों को जाम से जुझना पड़ रहा है। यहां पर फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरेंगे। धनघटा क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार, बालमकुंद आदि ने कहा कि फ्लाईओवर बनाने का कदम सराहनीय है। इससे सफर में आसानी होगी।


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। जल्द ही केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed