फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar police understand the thief beaten

संतकबीरनगर में चोर समझ कर सिपाही को पीटा

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
घटना की चपेट में आए एसपीओ दफ्तर में तैनात दुर्गेश यादव। दुर्गेश का तबादला बस्ती के लिए हो गया लेकिन अभी वहां ज्वाइन नहीं किया गया हैं।
विज्ञापन

  सिपाही के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह बाइक से मनियरा ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रेलवे लाइन के करीब बाइक रोककर वह खेतों की तरफ  लघुशंका के लिए बढ़ा तो आसपास खेतों में मौजूद कुछ लोगों ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे जुटी भीड़ उस पर टूट पड़ी।
 वर्दी और आर्डकार्ड के हवाले से सिपाही बताने पर भी उसको किसी ने नहीं सुना। सिपाही पर हमलावर हुए लोगों का कहना है कि अचानक बाइक रोककर खेतों से होते हुए आबादी की तरफ बढ़ने से नीयत पर शक होने के कारण ऐसी नौबत आई। अपराधियों के कई दफा खाकी वर्दी इस्तेमाल करने से बताने पर सिपाही होने की बात पर यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन

 मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे गोला चौकी के इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने बताया कि फोन पर सिपाही की पिटाई की जानकारी मिलने पर फौरन उधर का रुख किया और साथी को बचाकर चौकी तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भीड़ पर्स और फोन भी छीन ले गई।
प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि झूठा प्रचार करके सिपाही को निशाना बनाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को आगाह किया जा रहा है कि किसी को भी अपराधी या चोर समझने या अफवाहे फैलाने की गलती न करें। संदिग्ध महसूस होने पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed