फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tanwar has written the lyrics of 7 out of 14 songs of Ramtarang.

रामतरंग: संगीत के जरिए पहुंचेगी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, जन्मोत्सव से प्रभु श्रीराम की गाथा का पूरा सफर

Mon, 04 Nov 2024 12:27 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

रामतरंग: रामायण थीम पर 14 गानों का रामतरंग एलबम लॉन्च किया गया है। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में इस एलब्म को तैयार करवाया गया है। इसमें देश के जाने-माने गायकों ने डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर के लिखे गानों पर अपनी आवाज दी है। कुल 14 गानों में 7 गाने डीएम संत कबीर नगर के लिखे गए हैं।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tanwar has written the lyrics of 7 out of 14 songs of Ramtarang.
रामतरंग की विमोचन करते अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल - फोटो : स्त्रोत- जिला प्रशासन

विस्तार

भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद कई कलाप्रेमियों और संगठनों ने राम चरित्र को सुमधुर भक्ति गीतों को सुरों में पिरोया है। अब ऐसा ही एक प्रयास एलबम रामतरंग बनाकर पर्यटन विभाग की अयोध्या संरक्षण एवं विकास समिति ने भी किया है। खास बात यह है कि भगवान राम पर बने इस एलबम में संतकबीरनगर के जिलाधिकारी ने भी अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन


अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में बने रामतरंग में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को देश के जानेमाने संगीतकारों ने सुरों में संजोया है। रविवार को रामतरंग का आधिकारिक विमोचन अयोध्या के कमिश्नर ने किया।
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tanwar has written the lyrics of 7 out of 14 songs of Ramtarang.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान उन्होंने कहा कि एलबम से युवाओं को राम चरित्र से परिचित कराया जा सकेगा। साथ ही लोग अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जानेंगे और खुद को जोड़ेंगे।

कमिश्नर गौरव दयाल की अवधारणा पर तैयार इस एलबम में संतकबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस एलबम में राम चरित्र से प्रेरित 14 खूबसूरत गीत हैं। एलबम के भक्ति गीत सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।


 
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar DM Mahendra Singh Tanwar has written the lyrics of 7 out of 14 songs of Ramtarang.
रामतरंग गीतों की पूरी श्रंखला - फोटो : स्त्रोत- जिला प्रशासन
प्रसिद्ध गायकों ने डीएम के लिखे गानों पर दी अपनी आवाज
रामतरंग एल्बम में कुल 14 गाने हैं। जय जय हनुमंताय नमः गीत कैलाश खेर ने लिखा और इसे गाया भी है। राम जन्म गीत गायक अरिजीत सिंह ने गाया है, जबकि महेंद्र सिंह तंवर( एमएसटी) ने इस गाने को लिखा है। ऐसे ही, माता शबरी व प्रभु श्रीराम के मिलन के वर्णन का गीत कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है और इस गाने को भी एमएसटी ने लिखा है।

सिया और राम की प्रेम कहानी गाने को असीस कौर-गोल्डी ने गाया है, इसे लिखा एमएसटी ने है। कण- कण में व्याप्त प्रभु श्रीराम का वर्णन गीत शेखर रवजियानी ने गाया है और इसे एमएसटी ने लिखा है। ऐसे ही, रामसेतू निर्माण की गाथा तनिष्क बागची और इसे भी एमएसटी ने लिखा है।

जबकि इस श्रंखला में अंतिम गीत जो एमएसटी ने लिखा है वो प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन गीत है। इसे असित ने गाया है। इसके अलावा जावेद अली, कर्तिक कुश, सीजर, बी प्राक, सोनू निगम, बादशाह, पायल देव ने भी एल्बम में अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed