{"_id":"670e63fa444802d92b0174ae","slug":"sant-kabir-nagar-dm-has-sent-a-proposal-to-the-government-to-widen-the-road-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाम से मिलेगा छुटकारा: DM ने शासन में भेजा प्रस्ताव, सड़क होगी चौड़ी- बड़ी गाड़ियों की हो सकेगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मिलेगा छुटकारा: DM ने शासन में भेजा प्रस्ताव, सड़क होगी चौड़ी- बड़ी गाड़ियों की हो सकेगी आवाजाही
Tue, 15 Oct 2024 06:15 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:15 PM IST
सार
शहर के कलक्ट्रेट से होकर डीएम आवास को जोड़ते हुए गई सिंगल की सड़क के कारण लोगों को आने- जाने में समस्या झेलनी पड़ती है। अक्सर जाम की समस्या हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने बांसी- नंदौर खलीलाबाद मार्ग के कलेक्ट्रेट से जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में जाम की समस्या दूर करने तथा लोगों को आवागमन को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत कलक्ट्रेट के सामने से अजमापुर तक जाने वाली सिंगल लेन सड़क का चौड़ी कराने की तैयारी है। इससे यहां के आफिसर्स कालोनी, सहित तमाम गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
शहर के कलक्ट्रेट से होकर डीएम आवास को जोड़ते हुए गई सिंगल की सड़क के कारण लोगों को आने- जाने में समस्या झेलनी पड़ती है। अक्सर जाम की समस्या हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने बांसी- नंदौर खलीलाबाद मार्ग के कलेक्ट्रेट से जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
डीएम के भेजे प्रस्ताव में बताया गया है कि इस मार्ग की कुल लंबाई 1. 20 किलोमीटर है। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई करीब तीन मीटर है। जिससे एक साथ दो वाहनों के गुजरने के दौरान समस्या उत्पन्न होती होती है। अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। वैसे भी इस मार्ग पर जैव विविधता पाार्क और आफिसर्स कालोनी भी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से शहर वासियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इस क्षेत्र के ओम प्रकाश, राजेंद्र आदि ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की सख्त आवश्यकता है। इससे लोगों को आने- जाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर के कलक्ट्रेट से जैव विविधता पार्क होकर आगे जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को आने- जाने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।