फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sansad khel spardha begins

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आगाज

Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
sansad khel spardha begins
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आगाज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सांसद खेल स्पर्धा का आगाज हुआ। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और सांसद प्रवीण निषाद ने मशाल जलाकर किया।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय विभिन्न खेलों यथा- एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट एवं हॉकी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को खेल के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इसी प्रकार खेल का आयोजन होता रहा तो निश्चित रूप से जिले का खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

आयोजक सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में आयोजित हो रहा है। अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह खेल महाकुंभ जिले के युवाओं को विकास की नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे सांसद खेल महाकुंभ हो या खेल के मैदान, प्रत्येक जनपद में स्टेडियम की सुविधा प्रदान की जा रही है। ओलंपिक एवं पैराओलंपिक में विजयी प्रतिभागियों को सरकार ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। इसलिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त हो सके। मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि जब हमारे युवा अपनी खेल प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में प्रतिभाग कर देश, प्रदेश व जनपद का नाम रोशन करेंगे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। सांसद प्रवीण निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ कौस्तुभ, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, बीईओ गीताजंलि, अनूप त्रिपाठी, उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, डीडीओ डीडी शुक्ल, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम त्रिपाठी, शबाना खान, इंदू यादव, ओम नारायण शुक्ल, अनिल सिंह, रमेश कुमार, केसी सिंह, ओम प्रकाश, राज्य शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
उस्का कला विद्यालय के छात्रों ने बांधा समा
संतकबीरनगर। सांसद खेल स्पर्धा में प्राथमिक विद्यालय उस्का कला की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापिका मीरा भारती के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की सराहना की गई। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय पारासीर और भैसमथान के बच्चों ने पीटी आदि के करतब दिखाए।
इन लोगों की रही मौजूदगी
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, सुधांशु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, रामकुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि, अनिल त्रिपाठी, राकेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, वेद प्रकाश सिंह, मदन नारायण सिंह, सतविंद पाल जज्जी, सर्वेश त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, वैभव चतुर्वेदी, चेयरमैन संगीता वर्मा, विजय बहादुर, बहादुर निषाद, दिवाकर निषाद, छेदी यादव, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।

दौड़ में लवकुश और अंशिका रहीं विजेता
संतकबीरनगर। सांसद खेल स्पर्धा में 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में हैंसर की अंशिका प्रथम, बेलहर कला की सोनिया द्वितीय और सांथा की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हैंसर के लवकुश प्रथम, हैंसर के वैभव द्वितीय और खलीलाबाद जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed