फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sankalpyatra of sp arrived

जिले में पहुंची सपा की संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा, हुआ स्वागत

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
sankalpyatra of sp arrived
जिले में पहुंची सपा की संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा, हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर पहुंची। यात्रा के साथ आए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार का कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार संविधान विरोधी काम कर रही है। दलितों, पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियां और कार्य संविधान विरोधी और जनविरोधी है। ऐसे समय में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अधिवक्ताओं को आगे बढ़कर गलत कार्यों का विरोध करना होगा। अधिवक्ताओं ने हमेशा अन्याय और अत्याचार का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि अधिवक्ता समाज की हितैषी सपा ही है। सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सपा में सुरक्षित है। सपा ने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा सपा के साथ रहा है और रहेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि आने वाला समय सपा का है। अधिवक्ता समाज सपा के साथ खड़ा है। सपा नेता आलोक यादव सोनू ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव भी अधिवक्ता थे और अधिवक्ता हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, जिला महासचिव राजमन यादव, रामनाथ चौरसिया, शैलेंद्र यादव, राहुल यादव बादल, अंकिता, शुभद्रनाथ राय एडवोकेट, सुधीर श्रीवास्तव, रामकृष्ण यादव, अखिलेश चौधरी, एम रहमान, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed