फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sanitation worker

Sant Kabir Nagar News: ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर 21 सफाई कर्मियों का रोका वेतन

Fri, 07 Jul 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
sanitation worker
संतकबीरनगर। डीपीआरओ प्रमोद यादव ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र के 21 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही अनुपस्थित सफाई कर्मियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने यह कार्रवाई एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर की है। डीपीआरओ प्रमोद यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान और संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया गया है। एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसमें खासकर गांवों में साफ-सफाई किए जाने का निर्देश है। इसके अनुपालन के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत हैंसर ने चार जुलाई को ग्राम पंचायत अशरफपुर और ग्राम पंचायत बंतवार के राजस्व गांव कोडरी की जांच की। इन ग्राम पंचायतों में 21 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर अनुपस्थित सफाईकर्मी सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अंगद प्रसाद, दिनेश, आर. मेडिंस, इंद्रजीत, फिरंगी लाल, विनोद कुमार, रामानंद, पारसनाथ, अमरजीत यादव, सभजीत, छाया उपाध्याय, लक्ष्मी नरायन, इंद्रजीत, परमात्मा प्रसाद, सुनील कुमार, रामकरन, रामसुभाष, उमेश चंद्र और मोहम्मद हुसैन का चार जुलाई का वेतन बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्देश दिया कि अपने अनुपस्थित रहने का कारण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं। स्पष्टीकरण संतोषजनक तथा प्राप्त न होने की दशा में उक्त तिथि का वेतन अदेय कर दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अनुपस्थित सफाई कर्मियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed