फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sanitation campaign

Sant Kabir Nagar News: सिल्ट सफाई के दौरान कास्तकारों की जमीन नदी में कर दिया विलीन

Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
sanitation campaign
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अतरौलिया उर्फ मठिया सिवान में स्थित कठिनईया नदी की सिल्ट सफाई में ठेकेदार की मनमानी से कास्तकारों में आक्रोश है। वजह यह है कि पोकलैंड मशीन से कुछ किसानों के खेत को जबरदस्ती नदी में विलीन कर दिया गया।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका को लेकर विभाग काफी सतर्क हो गया है, जिसके लिए बाकायदा बनियाभार पुल से अतरौलिया उर्फ मठिया गांव के बीच करीब दो किलोमीटर के बीच सिल्ट सफाई कार्य शुरू हुआ है। ग्रामीणों को इस बात की खुशी हुई कि उन्हें बाढ़ विभीषिका से फौरी रूप राहत मिलेगी, लेकिन विभाग के जेई और ठेकेदार की मिली भगत से पोकलैंड मशीन को चिह्नित नदी में नहीं उतारकर कुछ किसानों के खेतों को काटकर नदी में विलीन कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब किसानों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसानों के खेतों के अधिकांश भाग का अस्तित्व खत्म हो चुका था। संयुक्त खेत के खाताधारक रंजीत, संतोष, अनिरूद्ध, दर्शना देवी, केदार, द्वारिका, आशीष, राधा देवी आदि ने बताया कि उनके 14 बीघा खेत का करीब पांच बिसवा जमीन 1998 में बाढ़ में नदी में कटकर चला गया। करीब पांच बिसवा जमीन ठेकेदार और जेई की मिली भगत से काटकर नदी में गिरा दी गई है। किसानों का कहना था कि सिल्ट सफाई के नाम पर उनके साथ अन्याय हुआ है। नदी सिल्ट सफाई नहीं करके किसानों के खेतों को काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि वह लोग इसकी शिकायत शासन से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से करेंगे। इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखेगे। इस संबंध में मौके पर मौजूद चंद्रशेखर यादव ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। उन्हीं के के जरिये कार्य कराया जा रहा है। जेई के बारे में बताया कि जेई संतोष सिंह हैं। अभी नए आए हैं। उन्होंने बताया कि नदी के दोनों तरफ सफाई कार्य चल रहा है। जानकारी नहीं थी। मौके पर जो स्थिति थी। उसी के अनुसार कार्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed