फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sandeep lost his illegal liquor business

अवैध शराब के धंधे की भेंट चढ़ गया संदीप

Fri, 29 Nov 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sandeep lost his illegal liquor business
संतकबीरनगर के धनघटा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मृतक संदीप के रोते विलखते परिजन । - फोटो : KHALILABAD
अवैध शराब के धंधे की भेंट चढ़ गया संदीप
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। माझा नरायनपुर में अवैध शराब के धंधे की भेंट संदीप चढ़ गया। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों का विरोध और दो माह पूर्व भट्ठियों पर तोड़फोड़ नरायनपुर गांव निवासी संदीप न किया होता तो शायद उसकी हत्या नहीं होती। यही बात शुक्रवार को मौके पर जुटी भीड़ के बीच पीड़ित परिजन चीख- चीख कर कह रहे थे।

माझा नरायनपुर हो या तेजपुर अवैध शराब के धंधे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। पुलिस और आबकारी कभी-कभार अभियान चलाने के नाम पर 10-20 लीटर अवैध शराब की बरामदगी कर कर्तव्यों का इतिश्री कर लेती है। गांव में अवैध शराब के धंधे का विरोध संदीप काफी दिनों से करता चला आ रहा था। दो माह पहले वह पुलिस से शिकायत की, जब पुलिस नहीं सुनी तो वह सहयोगियों के साथ दियारा में पहुंच कर अवैध रूप से धधक रही भट्ठियों को तोड़ डाला। गांव वालों का कहना है कि उसी दिन संदीप अवैध धंधे में शामिल लोगों के आंख का किरकिरी बन गया। तभी से उसे तरह-तरह की धमकी लोग देते थे। लोगों का कहना है कि जिस दिन पिता से थोड़ी देर में आने की बात कहकर संदीप गया था, उस दिन भी अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के ठिकाने पर पहुंच कर विरोध जता रहा था। इसकी जानकारी उसी दिन आकर वहां मौजूद शराब के शौकिनों ने गांव में दी थी। गांव के कुछ युवक संदीप को ढूंढते हुए वहां पहुंचे थे, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण वहां कोई दिखाई नहीं दिया। तभी से बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से मां-बाप परेशान थे। हर जगह उसकी तलाश करने के बाद न्याय के लिए थाने पर पहुंचे थे। पिता रामचंद्र का आरोप है कि 25 नवंबर को थाने पर तहरीर दिया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। वह लोग बेटे की हत्या भी कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम हुआ कि शुक्रवार को बेटे की लाश मिली। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि अगर 25 नवंबर को मृतक के पिता ने नामजद तहरीर देकर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed