फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ruckus in SP meeting in Sant Kabir Nagar

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर में सपा की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े नेता और जिलाध्यक्ष

Tue, 16 May 2023 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Tue, 16 May 2023 10:53 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब्दुल कलाम ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सोमवार को मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत होना था। इसमें कार्यकारिणी के नाम की घोषणा की जा रही थी। उसी दौरान मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय ने कार्यकारिणी के गठन पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Ruckus in SP meeting in Sant Kabir Nagar
सपा कार्यालय नई कार्यकारणी के गणन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और मेंहदावल विधान सभा के

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों का स्वागत होना था। उसी दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और सपा नेता में नोकझोंक भी हुई। बाद में अन्य पदाधिकारियों के बीच- बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। बैठक से नाराज होकर वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय बाहर निकल गए और पूरी सूचना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देने की बात कही।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब्दुल कलाम ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सोमवार को मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत होना था। इसमें कार्यकारिणी के नाम की घोषणा की जा रही थी। उसी दौरान मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय ने कार्यकारिणी के गठन पर आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि जो कार्यकारिणी गठित है, उसमें सभी विधान सभा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस पर दोनों नेताओं में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता जयराम पांडेय का कहना था कि जिला कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें मेंहदावल से एक भी नहीं है। कार्यकारिणी में मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। ऐसे में इस बैठक में रहना उनके लिए सही नहीं है। वह बैठक से बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे। इधर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सबकी सहमति से ही कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्र को एक बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है। मेंहदावल से तीन लोग उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

आधे घंटे बाद ही बदल गई सूची
संतकबीरनगर। सपा की जिला कार्यकारिणी के गठन पर सपा नेता जयराम पांडेय के आपत्ति जताने के बाद सूची बदल दी गई और मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से तीन लोग को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसकी चर्चा बैठक के बाद कार्यकर्ता करते रहे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि सपा नेता की आपत्ति के बाद सूची बदली गई है। यही काम पहले किया होता तो ऐसा विवाद नहीं हुआ होता। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed