फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salman khurshid reached kabir majar

जनता से सीधा संवाद कर रही कांग्रेस : सलमान

Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
salman khurshid reached kabir majar
मगहर कबीर चौरा परिसर में आयोजित ॐपरिवर्तन का संकल्प-कांग्रेस ही विकल्पॐ के आधार पर घोषणा पत्र सं? - फोटो : KHALILABAD
जनता से सीधा संवाद कर रही कांग्रेस : सलमान
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मगहर में जनता से किया संवाद
कांग्रेस का परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प का चल रहा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार पर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने देर शाम पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कबीर स्थली पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान परिसर में ही ‘परिवर्तन का संकल्प-कांग्रेस ही विकल्प’ के आधार पर घोषणापत्र संवाद के अंतर्गत आम जनता से कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सीधे संवाद किया। उनकी राय को जानने का प्रयास किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि मछुआरा समाज, बुनकर समाज और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को जानकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कबीर ने भी बनारस से मगहर आकर सारी रूढ़ियों को तोड़ने का कार्य किया। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सरकार मनमाने तरीके से अपना निर्णय ले रही है जो देशहित में नहीं है। इस दौरान संवाद कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शिक्षा में छूट की मांग की और पत्र सौंपा। बुनकर समाज के हाजी इमामुद्दीन व नसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने कताई मिल बुनकरों के लिए खोला था, लेकिन आज इन मिलों के बंद होने से बुनकर बदहाल हो गया है। बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। इस मौके पर विश्वविजय सिंह, रोहित चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, जिला महामंत्री विजय शुक्ल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मदनलाल, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, फैज खान फैजी, काजी शमशाद अहमद, मोतवल्ली खादिम हुसेन, संत शांतिदास, पप्पू अंसारी, सुनील पांडेय, सतीश साहनी, संजय चौरसिया, चमन सिंह, महेंद्र कन्नौजिया, शांति देवी, दिलशाद अफसर, मीनू सिंह, जीतन निषाद, रामवृक्ष निषाद, रामाज्ञा निषाद, अजय सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिवंगत नेता जिया अंसारी के परिवार से मिले
मगहर। पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शनिवार को पूर्व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय जिया अंसारी के मगहर स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिले। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि स्वर्गीय जिया अंसारी कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, फैज खान फैजी, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, तनवीर अहमद, परवेज कौसर, मोहम्मद इलियास, सरोज अहमद, मुन्ना खान, गुलाम हुसेन, अतहर अंसारी, अब्दुल अहद, अख्तर अंसारी, अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed