फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salary stop of three teacher

प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों का रोका वेतन

Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
salary stop of three teacher
प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन

- डीआईओएस ने स्कूलों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले एक प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही अन्य कई शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को मुनीश्वर संस्कृत विद्यालय करमैनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय पर न तो कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौजूद थे और नहीं कोई विद्यार्थी ही थे। प्रधानाचार्य का अग्रिम आदेश का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह से आदर्श विद्या विलास संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा के निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय में कार्यरत एक संविदा शिक्षक व एक शिक्षिका मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में पाया गया कि शिक्षक सुरेश कुमार पांडेय द्वारा एक और दो नवंबर को सफेदा लगाकर हस्ताक्षर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ कर्मियों के जरिए आकस्मिक अवकाश होने के बाद भी उस तिथि को हस्ताक्षर किया गया है। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि अपना व इन कर्मियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण देकर उन्हें अवगत कराए। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। प्रधानाचार्य से संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed