{"_id":"5aa56ff74f1c1b92778b4dec","slug":"salary-cut-of-abscond-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत सहित कई कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत सहित कई कर्मियों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पौली ब्लॉक परिसर का निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया। सीडीओ हाकिम सिंह ने रविवार को विकास खंड पौली का औचक निरीक्षण कर एडीओ पंचायत अशोक कुमार पांडेय सहित अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। साथ ही पीएम आवास, शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
डीएम मार्कण्डेय शाही मार्च महीने को देखते हुए छुट्टी के दिन भी ऑफिस खोलकर कार्यों के निपटारे का निर्देश दिया है। इसी के मद्देनजर सीडीओ रविवार को पौली ब्लॉक का जायजा लेने पहुंचे थे। सीडीओ ने कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा।
बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय और ज्वाइंट बीडीओ जव्वाद अहमद ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में ब्लॉक के गांवों में कुल 1169 पीएम आवास के सापेक्ष 1161 लाभार्थियों को पहली और दूसरी किश्त मिल चुकी है। 956 लाभार्थियों को तीसरी किश्त भी मिल चुकी है। बाकी बचे 210 लाभार्थियों की तीसरी किश्त का मांग पत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
किसी कारण वश आठ लाभार्थी के आवास निर्माण कार्य आरंभ नही हो पाया है। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर स्वयं जांच कर निर्माण कार्य पूरा कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष अब तक कुल 31 गांव ओडीएफ युक्त हो गए हैं। जिसमें कुल 1599 शौचालयों के निर्माण हेतु शासन द्वारा एक करोड़, 91 लाख, 88 हजार रुपये जारी किया गया है। सीडीओ ने पीएम आवास व शौचालयों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया ।