फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sadhwi Niranjan Jyoti addressed to public

‘सपा-कांग्रेस का गठजोड़ महाठगों का गठबंधन’

Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sadhwi Niranjan Jyoti addressed to public
जनसभा को संबोधित करतीं साध्वी। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के तुलसीपुरबाग में हुई जनसभा में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को महाठगों का गठबंधन बताया। कहा कि एक तरफ कांग्रेस देश को लूटती रही, वहीं सपा की सरकार ने सूबे को लूटा। दोनों लुटेरों ने महाठगों का गठबंधन बनाकर अब उत्तर प्रदेश की जनता को ठगने के लिए जनादेश मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परिर्वतन की लहर चल रही है। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए विकास का नया आयाम तय करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 68 वर्ष बीत गए, पर निषाद समाज को किसी भी दल ने सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने निषादों को सम्मान देते हुए निषाद की बेटी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाकर समाज के लोगों को राजनीतिक अधिकार दिया। कहा कि सपा, बसपा दलित व पिछडों के घोर विरोधी हैं। कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार का इतिहास लिखा। प्रदेश सरकार अति पिछड़ी 17 जातियों को आरक्षण देने की नौटंकी करती रही, पर अब तक उन्हें आरक्षण नहीं मिला। किसानों के कर्ज माफी की बात भी सपा ने की थी, जो अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने के 14 दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ होंगे। स्नातक तक की शिक्षा बालिकाओं को नि:शुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन


सभा में उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं भी गिनाईं। सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल, गंगाराम निषाद, राजेंद्र निषाद, पवन त्रिपाठी, राम नयन निषाद, संगीता वमा, बुलबुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed