फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   saas bahu sammelan

सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे

Fri, 18 Feb 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
saas bahu sammelan
मगहर उपकेंद्र पर सास बहू बेटा सम्मेलन में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बीसीपीएम महेन्द्र त - फोटो : KHALILABAD
सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे
विज्ञापन

- स्वास्थ्य उप इकाइयों पर हुआ आयोजन
- नवविवाहित दंपती को भेंट की गई शगुन किट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर शुक्रवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। साथ ही आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

खलीलाबाद ब्लॉक के बीसीपीएम महेंद्र तिवारी के निर्देशन में मगहर स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र पर आयोजित सम्मेलन में साल भर में चिह्नित नव दंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। उन्हें शगुन किट भी दी गई। इस मौके पर 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पांच बहुएं, पांच सास व पांच बेटे शामिल रहे। आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं। कार्यक्रम में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर कविता गुप्ता, एएनएम रजनी पीटर, कविता वर्मा, वंदना पाठक, आशा संगिनी मुन्नी देवी, आशा कार्यकर्ता ललिता, गंगोत्री, गायत्री, मुनक्का, नर्बदा, चंद्रावती, राधिका आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed