फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ruduli route taken 11 hours jam

रुधौली मार्ग 11 घंटे तक जाम रखा

Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
 बखिरा क्षेत्र के जंगल बेलहर पिपरी में एक रिटायर्ड कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस के जरिए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किए जाने से गांव वालों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम होने के बाद लोग शव को गांव  ले गए और अंतिम संस्कार नहीं किया। सोमवार को शव को सड़क पर रख कर ग्यारह घंटे तक दुर्गजोत- रुधौली मार्ग को  जाम  रखा।
विज्ञापन

बाद में सीओ आर के सिंह मौके पर पहुंचे और हत्या की धारा बढ़ाने और दूसरे थाने से विवेचना कराने का आश्वासन दिया ,तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
जंगल बेलहर पिपरी गांव निवासी 63 वर्षीय पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मचारी की शनिवार की रात कुछ लोगों ने हत्या करके शव को सड़क पर फेंक दिया था।
 मृतक के बेटे रामशब्द का आरोप था कि गांव का निवासी संजय उसके घर में बदनीयति से घुस रहा था। जिसे पकड़ लिया गया था। आरोपी युवक के परिजन उसे छुडा ले गए थे। उसी रंजिश के कारण उसके पिता मनिराम की हत्या कर के शव को सड़क पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के बाद भी काफी लापरवाही बरती। रविवार को गांव वालों ने सड़क जाम किया ,तब पुलिस शव को कब्जे में ली और पोस्टमार्टम कराया।
आरोप था कि पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर आरोपी राम आसरे ,उनकी पत्नी रमावती, बेटे संजय,  राम उजागिर, भाई रामसेवक, भतीजे हरिलाल के अलावा धर्मेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। जबकि उसके पिता की हत्या हुई है और आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।
पुलिस ने मुकदमें में अल्पीकरण कर दिया है। सोमवार की सुबह पुलिस के खिलाफ जनाक्रोश उभर गया। परिजनों ने गांव वालों की मदद से शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। किसी जिम्मेदार अफसर के समय से न पहुंचने से गांव वालों ने बर्फ मंगाकर शव को उसी पर रख दिया।
सूचना पर एसओ शमशेर बहादुर सिंह और एसओ धर्मसिंहवा रामभवन यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखेते ही लोगो का गुस्सा और भड़क गया लोगो ने पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की। एसओ से हत्या में केस तब्दील किए जाने की मांग की।

एसओ  ने गांव वालों ने समझाने- बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। गांव वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब ग्यारह घंटे तक जाम लगा रहा।
बाद में सीओ आर के सिंह मौके पर गए और गांव वालों की मांगों को पूरा करके मंगलवार तक हत्या की धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया,तब जाकर जाम हटा। गांव वालो ने यह भी चेतावनी दी कि यदि मांग अधूरी रही तो फिर जाम लगाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed