{"_id":"5de2a0128ebc3e54d9798395","slug":"ruckus-in-nagar-palika-bord-khalilabad-news-gkp3313931107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका को बनाएंगे सुंदर, हासिल करेंगे प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका को बनाएंगे सुंदर, हासिल करेंगे प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की बैठक शनिवार को चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर रणनीति बनी, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया जा सके। हालांकि कुछ सभासदों ने नगर पालिका के कार्यों पर एतराज जताकर हंगामा किया, जो बाद में मामला शांत हो गया।
नगर पालिका की बैठक में ईओ बीना सिंह बैठक का मुख्य एजेंडा पढ़कर सुनाया। जिसमे पहला नगर को सवच्छ सर्वेक्षण 2019 में प्रथम स्थान लाने पर जोर दिया जाए। इसके साथ ही डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कराया जाए। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका को स्वच्छ बनाने में हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हर वार्ड की प्रतिदिन सफाई कराई जाए। जहा कही भी कूड़ा नजर आए उसे तत्काल हटवाया जाए। कूड़ा गाड़ी प्रतिदिन लोगों के दरवाजे पर जा रही है। इस लिए नागरिकों की जिम्मेदारी है कि कूड़ा उसी में डाले। सड़क पर इधर उधर कूड़ा न फेंके। इससे गंदगी फैलती है। जो शहर की खूबसूरती को बदरंग बनाती है। इस दौरान कुछ सभासदों ने नगर पालिका के कार्यो पर एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभासद डब्बू ने कहा कि नगर क्षेत्र में जो भी कार्य कराए जा रहे है और जो सामानों की खरीदारी हो रही है उसकी जानकारी सभासदों को भी होनी चाहिए। उसके बाद डब्बू के साथ कुछ अन्य सभासद भी हो हल्ला करने लगे। चेयरमैन के समझाने पर सभासद शांत हुए। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सभासद अपने अपने वार्ड का जो भी प्रस्ताव देंगे उस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा। यह नगर सभी का है। बिना किसी के सहयोग से कोई कार्य नहीं हो सकता है। इस दौरान सुनील प्रजापति, विपिन जायसवाल, ऋषि यादव, धर्मेंद्र कुमार, अरुणेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, कमलजीत कौर, राजेश वर्मा, सुनील गुप्त, सीमा मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।