फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RP elected President, HARIPAL General Secretary

रुद्र प्रताप अध्यक्ष, हरिपाल महामंत्री बने

Tue, 23 Aug 2016 11:41 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 23 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
RP elected President, HARIPAL General Secretary
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

 कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए कुल 60.01 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें रुद्र प्रताप अध्यक्ष, हरिपाल महामंत्री, रामचंद्र उपाध्यक्ष और दीनदयाल पुस्तकालय मंत्री चुने गए। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने कॉलेज गेट पर जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


चार पदों के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान अपना भाग्य आजमा रहे थे। सुबह नौ से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। जिसमें निर्धारित समय अपराह्न दो बजे तक कुछ 2766 मतदाताओं में से 1660 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 819 छात्राओं और 841 छात्रों ने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू हुई है। आठ राउंड की गणना में अध्यक्ष पद पर रुद्र प्रताप सिंह 418 मत पाकर अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी मणिशंकर यादव को 82 मतों से हराया। इसी तरह से महामंत्री पद पर हरिपाल यादव को 489 मत प्राप्त कर अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी शिवेंद्र सिंह को 56 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र चौरसिया को 564 मत मिले। उन्होंने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार यादव को 63 मतों से  शिकस्त दी। 
विज्ञापन


इसी तरह से पुस्तकालय मंत्री पद पर दीनदयाल चौरसिया को 1272 मत मिले, उन्होंने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार 893 मतों हराया। जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं इससे पहले कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में मुकेश मौर्य और सार्थक पाठक निर्विरोध चुने गए थे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर अजय कुुमार पांडेय, मुख्य नियंता डॉक्टर डीएन पांडेय, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीडी सिंह, डॉक्टर प्रताप विजय कुमार, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, एसआई धर्मेंद्र तिवारी, डॉक्टर प्रत्यूष दुबे, डॉक्टर अमरनाथ पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल        तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed