फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Room inspector did not reach 25 centers

संत कबीर नगर: परीक्षा का उड़ाया मखौल, 25 केंद्रों पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक

Fri, 17 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Room inspector did not reach 25 centers
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलती परीक्षार्थी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पहले दिन ही बृहस्पतिवार को कक्ष निरीक्षकों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा का मखौल उड़ाया। 25 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक पहुंचे ही नहीं।ऐसे में एक-एक कक्ष निरीक्षक के भरोसे परीक्षा कराई गई। एक केंद्र पर 15 मिनट देरी से परीक्षा शुरू हुई। वजह स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पहुंचने में देर हो गई थी। लिहाजा पेपर का बंडल खुल नहीं सका।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम प्रेमरंजन सिंह, शासन से नामित पर्यवेक्षक अयोध्या मंडल के एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दल भी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा थी। सुबह की पाली में संकटा प्रसाद रेखा पाठक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के न पहुंचने पर परीक्षा 15 मिनट की देरी से शुरू हुई। डीआईओएस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 25 केंदों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। इससे परेशानी उठानी पड़ी। किसी तरह से एक-एक कक्ष निरीक्षकों के जरिये परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रेमरंजन सिंह ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आरपीएस इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, कूडीलाल लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संत कबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर का निरीक्षण किया गया।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बाबा बासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर, रामकुमार रामनरेश फेरोस एकेडमी इंटर कॉलेज अलीनगर, स्वामी अभेदानंद इंटर कॉलेज धोबखरा, राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज पुतसर, श्रीमती सुंदर देवी बालिका इंटर कॉलेज जयरामपट्टी, फूलमती देवी बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर का निरीक्षण किया। बीएसए ने रेखा प्रसाद संकटा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे थे। 15 मिनट के बाद वह पहुंचे तो परीक्षा शुरू हुई। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।

...
5748 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन कुल 5748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय में नामांकित 32920 परीक्षार्थियों में से 2989 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसी पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें नामांकित 157 परीक्षार्थियों में पांच ने परीक्षा छोड़ी है। शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें नामांकित 25472 में से 2754 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed