फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus overturned after hitting a bike, five people seriously injured

Sant Kabir Nagar News: बाइक में टक्कर मारकर पलटी रोडवेज बस, पांच लोग गंभीर

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned after hitting a bike, five people seriously injured
हाईवे किनारे पलटी बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बुधाकला गांव के पास रविवार को दोपहर बाद लखनऊ से गोरखपुर जा रही अवध डिपो की पिंक सेवा रोडवेज बस बाइक को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
दुर्घटना में लगभग दो बाइक सवार समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने गंभीर घायलों काे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल पर पहुंचे तीन घायलों में दो घायल बाइक सवार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल एवं दो का सीएचसी खलीलाबाद पर चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद लखनऊ से गोरखपुर जा रही अवध डिपो की पिंक सेवा रोडवेज की बस बुधाकला के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसी बीच मुंडेरवा की तरफ से बाइक सवार आकर हाइ्रवे पर निकले। तेज रफ्तार बस बाइक में टक्कर मारते हुए आगे जाकर उनको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्रेम गौंड निवासी केरमुआ माफी व विशाल चौरसिया निवासी नहसापार थाना कोतवाली खलीलाबाद और धीरज कुमार निवासी रामआसरे इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर को जिला अस्पताल एवं नेहा मद्धेशिया व कैफ निवासी रामकोला कुशीनगर को सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed