फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus operations on rural routes could not be started even after four months.

Sant Kabir Nagar News: चार माह बाद भी ग्रामीण रूटों पर शुरू नहीं हो सका रोडवेज बसों का संचालन

Mon, 13 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus operations on rural routes could not be started even after four months.
मेंहदावल बाईपास पर खड़ी रोडवेज की बस। फाइल फोटो
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर परिवहन निगम की बसें चलाई जानी हैं। इसके लिए परिवहन निगम और प्रशासन ने सात रूटों का निर्धारण किया था। साथ ही बस मालिकों के साथ बैठक कर 28 सीटर बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा था। करीब चार माह बीत जाने के बाद भी किसी रूट पर परिवहन निगम की बसें शुरू नहीं हो सकी हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



शासन ने ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन योजना शुरू की है। इसके तहत जिले में सात मार्गों पर बसों के संचालन की व्यवस्था बनी थी। इसमें मुंडेरा राय-हैंसर- धब्टा, दानूकुइयां- करही- सेमरियावां- खलीलाबाद, कुरी- संठी- अशरफपुर-उमरिया- धनघटा, बछईपुर- रोसया, रामपुर- धनघटा, घूरापाली- बेलौली- मेंहदावल- खलीलाबाद, छितौनी- बसवारी- हैंसर- धनघटा वाया नाथनगर- खलीलाबाद, धर्मसिंहवा- सांथा- मेंहदावल- बघौली- खलीलाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पांच बस संचालकों ने आवेदन किया था। प्रशासन ने इनके साथ बैठक कर 28 सीटर बसें उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन अभी तक एक भी बस उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके कारण किसी भी रूट पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के ओम प्रकाश पांडेय, अवधेश सिंह आदि ने बताया कि बसें न चलने से काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00000000000000000000

ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन के लिए 28 सीटर बस उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे प्रशासन और शासन को अवगत कराया गया है। जैसे निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार आगे कदम उठाए जाएंगे।



-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed