फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roadways bus for hainsar to gorakhpur

Sant Kabir Nagar News: हैंसर से गोरखपुर के लिए चलेगी रोडवेज बस

Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
roadways bus for hainsar to gorakhpur
शनिवार को सुबह आठ बजे बस को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा रवाना
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की पहल पर परिवहन मंत्री ने दी सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा को परिवहन मंत्री ने रोडवेज बस की सौगात दी है। शनिवार से प्रतिदिन हैंसर बाजार से गोरखपुर के लिए सुबह आठ बजे सरकारी बस यात्रियों को मिलने लगेगी। शनिवार को सुबह आठ बजे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
नगर पंचायत हैंसर धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेता नीलमणि ने हैंसर बाजार और धनघटा से सरकारी बस का संचालन न होने से यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने रोडवेज बस का संचालन न होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां से सरकारी बस नहीं चलती है। इसकी वजह से प्राइवेट वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलमणि ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने तत्काल हैंसर बाजार से गोरखपुर तक सरकारी बस के संचालन का आदेश दिया है। उनके आदेश के अनुपालन में शनिवार सुबह आठ बजे से हैंसर बाजार से गोरखपुर के लिए बस का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed