फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roads pit will be fill upto november

सीएम ने तय की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन

Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
roads pit will be fill upto november
सीएम ने तय की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ जिला कारागार के लोकार्पण कार्यक्रम में बारिश और बाढ़ के कारण जर्जर हो चुकीं सड़कों का भी जिक्र किया। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए डेडलाइन भी तय कर दी। बोले 15 सितंबर से पूरे सूबे में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान की शुरुआत होने जा रही है।

वैसे मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से लगायत कार्यक्रम स्थल तक की सड़क जर्जर हालत में थी। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने दिनरात एक कर दिए। पूरी सड़क गड्ढामुक्त हो गई। इसको लेकर लोगों में चर्चा होती रही। मंच पर भी जर्जर सड़क का मुद्दा उठा तो सीएम ने अपने संबोधन के दौरान इसका जिक्र किया और कहा कि बारिश व बाढ़ के चलते सड़कें जर्जर हो गई हैं। इसके लिए सरकार ने तय किया है कि 15 सितंबर से अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नवंबर माह की डेडलाइन तय की और कहा कि नवंबर में कोई भी सड़क बदहाल नहीं दिखेगी। चाहे व शहरी क्षेत्र की सड़क हो गया फिर ग्रामीण क्षेत्र की सड़क। इस पर खूब ताली बजी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed