फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads are jammed daily, vending zones are ready, shops haven't been shifted

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर रोज लग रहा जाम, वेंडिंग जोन तैयार, नहीं शिफ्ट हुईं दुकानें

Fri, 27 Feb 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roads are jammed daily, vending zones are ready, shops haven't been shifted
एचआरपीजी कॉलेज के पास बना वेंडिंग जोन-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया है। करीब छह माह पहले बने इस जोन में पटरी दुकानदारों व ठेली वालों को शिफ्ट किया जाना है, लेकिन अब तक इन अस्थायी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में नगर पालिका शिफ्ट नहीं करा सकी है। इससे शहर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के नेहरू प्रतिमा के पास फल विक्रेताओं का जमावड़ा रहता है। इसके साथ ही पटरियों पर भी दुकानदारों का कब्जा है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भी ठेले पर दुकानें लगती हैं, जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश व ईओ नगर पालिका परिषद अवधेश भारती ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इसमें तय किया गया कि ठेला व पटरी दुकानदारों को शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज के बीच में वेंडिंग जोन बनाकर पटरियों पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इस निर्णय के बाद वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी तक पटरी दुकानदारों व ठेला वालों को यहां शिफ्ट नहीं किया गया है। हालांकि कुछ लोगों ने स्वयं से ही यहां चाय आदि की दुकानें खोल ली हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में अब भी ठेला लगाने वाले और पटरियों पर दुकान लगाने वालों का कब्जा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर निवासी महेश गुप्ता, राम कुमार आदि ने बताया कि वेंडिंग जोन बनने के बाद उम्मीद थी कि अस्थायी दुकानों को शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे जाम की समस्या दूर होगी, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी दुकानों को शिफ्ट न किए जाने से समस्या बनी हुई है।
0000000000000000000
स्मार्ट वाहन पार्किंग का निर्माण भी अधर में, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
शहर के पुरानी तहसील परिसर में स्मार्ट वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित है और शासन से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह यह है कि जो जमीन चिह्नित की गई है, वह राजस्व विभाग की है। इस जमीन का हस्तांतरण होना है, जिसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जमीन का हस्तातंरण के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। यह कार्य होने से वाहन स्मार्ट पार्किंग स्थल पर खड़ा होंगे, जिससे जाम की समस्या दूर हो सकेगी।
वर्तमान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिससे शहर में जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है वहीं जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

00000000000000000000
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेडिंग जोन बनाया गया है। अस्थायी दुकानदारों को चरणबद्ध ढंग से यहां शिफ्ट कराया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्मार्ट वाहन पार्किंग के निर्माण के लिए जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-जय प्रकाश, एडीएम, वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed