{"_id":"61be23e1588846078a14a183","slug":"road-reparing-but-not-filled-deep-khalilabad-news-gkp4203870196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत हुई पर नहीं भरा गया गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत हुई पर नहीं भरा गया गड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की मरम्मत हुई पर नहीं भरा गया गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। महुली से विश्वनाथपुर होते हुए जिला मुख्यालय को जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य हुआ, लेकिन हरिहरपुर के समीप स्थित भरटोलिया के पास बना गड्ढा नहीं भरा गया। इससे इस सड़क से आवागमन में राहगीरों को परेशानी हो रही है।
महुली विश्वनाथपुर की सड़क अभी छह माह पहले बनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते सड़क कई जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक सप्ताह पहले सड़क पर बने गड्ढों को गिट्टी से भरा गया, लेकिन भरटोलिया के पास सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया। इस सड़क से होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को गहरे गड्ढे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में जमा गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीर राम अनुज, राम कृपाल और राजकुमार आदि का कहना है कि महुली से विश्वनाथपुर की सड़क बने अभी छह महीने भी नहीं हुआ और सड़क कुछ ही दिनों में टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीते एक सप्ताह पूर्व मरम्मत हुई भी तो भरटोलिया के पास सड़क पर बना गड्ढा वैसे ही छोड़ दिया गया। जिससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़कों पर बने गड्ढे को भराने की मांग प्रशासन से की है।