फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road

नगर की सड़कों और मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
road
नगर की सड़कों और मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

राहगीर परेशान, बारिश होने पर पानी भर जाने से और बढ़ जाती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। कुछ ऐसा ही हाल मुखलिसपुर ओवर ब्रिज का भी है। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की सदैव आशंका बनी रहती है। यह स्थिति तब है कि इसी मार्ग से होकर अधिकारियों का भी आना-जाना होता है।
खलीलाबाद कस्बे के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कारण यह है कि बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर पता ही नहीं चल पा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि यह मार्ग धनघटा को सीधे जोड़ता है और इसी मार्ग से अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक सफर करते हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की है। विधियानी मोहल्ले के सामने सड़क कई जगह पूरी तरह से टूट गई है। यहां से होकर प्रतिदिन बड़े वाहन आते-जाते हैं। धनघटा मार्ग पर भी बीच-बीच में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास जाने वाली सड़क के एक ओर की सड़क बदहाल है। इसके गड्ढों में गाड़ियां फंस जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के कारण इसमें बाधा खड़ी हो रही है। जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को कराया जाएगा गड्ढा मुक्त
शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए शीघ्र ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। - दिव्या मित्तल, डीएम
बदहाल सड़कों पर सावधानी से चलें नहीं हो जाएंगे बीमारियों के शिकार
जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलसी यादव ने कहा कि गड्ढों में तब्दील सड़कों पर यात्रा करने में सदैव सावधानी बरतें। खासकर दुपहिया वाहन वाले और वे लोग जो रोज ऐेसे मार्गों से आते-जाते हैं। जरा सी लापरवाही होने पर आप सर्वाइकल, गर्दन में अकड़न और कमर दर्द की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। ऐेसे में लोगों को बदहाल सड़कों पर यात्रा करने के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। गाड़ी को ध्यान से चलाएं और गड्ढों से बचें।

लोग बोले, हमेशा बना रहता है हादसे का डर
खलीलाबाद कस्बे में किराना व्यापारी महेश गुप्ता ने कहा कि कस्बे की जर्जर सड़कें दुर्घटना का कारण बन रहीं हैं। बारिश होने पर सड़क व गड्ढे का अंतर नहीं पता चल पाता है। हाल में एक बार वे भी गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। व्यापारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जर्जर सड़क पर दो पहिया वाहन से गुजरना मुश्किल हो गया है। हमेशा हादसे का डर बना रहता है। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बारिश के समय इन सड़कों से गुजरना काफी खतरनाक है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाए। रामफल, राधेश्याम, अतुल पांडेय, मनमोहन पांडेय, सोनू गौड़ आदि ने बदहाल सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed