फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road jam for repairing

सड़क की मरम्मत के लिए सड़क जाम की

Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
road jam for repairing
बदहाल सड़क को लेकर सड़क पर गनवरिया-मेंहदावल मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते सपा नेता व प्रधान संघ क? - फोटो : KHALILABAD
सड़क की मरम्मत के लिए सड़क जाम की
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक मार्ग रहा जाम, जेई के आश्वासन पर माने लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/मेंहदावल। क्षेत्र की बदहाल व खस्ताहाल सड़कों को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता सपा नेता जयराम पांडेय व प्रधान संघ अध्यक्ष सांथा के नेतृत्व में सड़क पर उतरी। गनवरिया-मेंहदावल मार्ग को जाम कर सड़क पर धरने पर बैठे लोगों ने शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। चार घंटे सड़क जाम रही। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एई ने एक सप्ताह के अंदर सड़क को गड्ढामुक्त करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

प्रधान संघ सांथा के अध्यक्ष रणवीर पांडेय ने क्षेत्र की टूटी व बदहाल सड़कों को लेकर 22 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने धरने को समर्थन दिया था। धरने को समर्थन देने पहुंचे सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कागज में विकास कार्य कर रही है। मेंहदावल क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कें टूटी-फूटी व बदहाल हैं। जनप्रतिनिधि व विभाग ने बदहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कभी अभियान ही नहीं चलाया। मेंहदावल से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के कारण लटकी हुई हैं। गनवरिया-मेंहदावल मार्ग पर बरसात में आवागमन बंद हो जाता है। प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता जान जोखिम में डालकर गड्ढों में तब्दील सड़क पर चल रही है। गनवरिया-मेंहदावल मार्ग के बीचोंबीच धरना देने व सड़क जाम करने से आवागमन चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। दो बजे के बाद बेलहर थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के बीच पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मनोज कुमार मौके पर पहुंचें तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर गनवरिया-मेंहदावल मार्ग गड्ढामुक्त करते हुए आवागमन के अनुरूप तैयार करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान बसपा विधानसभा अध्यक्ष त्रियुगानंद गौतम, देवेंद्र यादव, शिवदास यादव, सत्येंद्र पांडेय, राजकुमार चौधरी, अवधेश प्रसाद, शैलेंद्र उर्फ पंडित चौबे, सिद्धू झा, अम्ब्रीश तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, कलीम अंसारी, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed