{"_id":"6467bf0516c0522e470ca80f","slug":"road-construction-khalilabad-news-c-7-1-173945-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नारायणपुर से धुसवा मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नारायणपुर से धुसवा मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। नारायणपुर से धुसवा चकिया तक जाने वाली सड़क पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त होकर राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग को लेकर गांव के लोग कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके, लेकिन अभी तक सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। थक हार कर गांव वालों ने शुक्रवार को धुसवा चकिया बाजार में प्रदर्शन किया।
पूर्व प्रधान राम सुमरन, मनोज कुमार, राम लखन, रवि, जियालाल,विनोद कुमार, बैजनाथ आदि का कहना है कि छह किलोमीटर लंबी सड़क पिछली बार अधिक बरसात और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मार्ग से होकर 50 से अधिक गांव के लोगों का आना जाना बराबर लगा रहता है। सड़क पर जगह जगह हुए गड्ढों के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई पर कोई सुनवाई नही हुई। लोगों ने डीएम से मार्ग के मरम्मत की मांग की है।