{"_id":"61cf34529f097b1eb40c2583","slug":"rld-protest-in-colectrate-khalilabad-news-gkp4219871171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर रालौद के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
- खलीलाबाद बंद चीनी मिल चलवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करवाने की मांग की। डीएम को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। खलीलाबाद की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करवाया जाए और जिला मुख्यालय पर बस अड्डे की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि मगहर की कताई मिल बंद हो चुकी है। जिसे चालू करवाया जाए और धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र को सुचारु रूप से संचालन शुरू किया जाए। सेमरियावां बाजार को टाउन एरिया घोषित किया जाए। इसके साथ ही कांटे को नया विकास खंड बनाने के साथ ही खलीलाबाद मुखलिसपुर चौराहे के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वह वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव पियूष कुमार सिंह, तौलू प्रसाद, वीरेंद्र चौहान, प्रहलाद चौधरी, दुर्गेश सिंह, बलिराम चौधरी, सर्वजी पासवान, रशीद अहमद, अजय सिंह सैंथवार, विपिन सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, बब्लू खान, अतुल सिंह, जवाहर लाल चौधरी, कमल सोनकर, पप्पू खान, उदयभान यादव, रामानंद गोंड, रामसागर चौधरी, बाल सिंह, चंद्रशेखर चौधरी आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संतकबीरनगर। गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए रालोद के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को देखते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार को उनके आवास गौरापार में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि वे कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए। इस दौरान अमित शाह वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। पुलिस ने उन्हें नारे लगाने से रोका लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की।