फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rld agitated at collectorate

रालोद ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
rld agitated at collectorate
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते रालोद के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। बाद में राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे प्रदेश सचिव अजय सिंह सैंथवार व पूर्वांचल अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में किसानों के घरेलू बिजली कनेक्शन शुल्क में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। बिजली बिल नहीं दे पाने पर जेल भेजने जैसे आदेश कर दिए गए हैं, इसे वापस लिया जाए। सरयू नहर परियोजना के हेड से टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना कराई जाए और खलीलाबाद की बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चलाने की व्यवस्था कराई जाए। पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए अलग से पूर्वांचल विकास निधि की व्यवस्था हो। साथ ही पूर्वांचल राज्य का गठन कराया जाए।  


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामानंद गौड़ बृजेश सिंह सैथवार, शिवेंद्र सिंह, बाल सिंह सैथवार, अब्दुुल मोईद उर्फ पप्पू, चंद्रभान सिंह, बाबूलाल कन्नौजिया, राम नवल शर्मा, जावेद अंसारी, अंकित जायसवाल, विजय सिंह सैथवार आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed